Easy Shopping Centre


जब से करोना देश में आया तब से ऑनलाइन माध्यम का प्रयोग लगभग सभी क्षेत्र में काफी होने लगा है । इसमें से एक ऑनलाइन शॉपिंग भी है, ऑनलाइन शॉपिंग से तात्पर्य यह है की जैसे कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक, इलेक्ट्रिकल , अन्य उपकरण, खाद्य सामग्री या अन्य कोई भी वस्तुएं जिनको हम इंटरनेट का प्रयोग करके खरीदते हैं । यह अपनी विश्वसनीयता के साथ-साथ लोगों के लिए सुविधाजनक और हमारी जरूरतों को पूरा करने का सबसे आसान तरीका भी है। यहां पर आपको ऑनलाइन शॉपिंग के कुछ लाभ और हानियां भी देखने को मिल सकती हैं, जिनको हमने नीचे वर्णित किया हुआ है ।


                                                                    
  
Easy Shopping

                                                                                       आप यहाँ से ऑनलाइन  शॉपिंग कर सकते हैं

लाभ

1. सुविधाजनक : ऑनलाइन शॉपिंग आप कहीं से भी कर सकते हैं । इससे आपके बाजार जाने में लगने वाले खर्चो की भी बचत होती है ।

2. भिन्नता : ‌ यहां से आप विभिन्न ब्रांडों और उत्पादों की विभिन्नता का फायदा भी उठा सकते हैं इसके लिए आपको बहुत अच्छे विकल्प मिलते हैं

3.कीमतों में अंतर : यहां से आप आसानी से विभिन्न ब्रांडों के कीमतों की तुलना कर सकते है, और उसमें से सबसे सस्ते विकल्प को चुनने का अवसर मिलता है ।

4. ऑफर्स और छूट : यहां से आप कंपनी द्वारा दिए जाने वाले ऑफर्स और डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। जिससे आपकी अधिक बचत होगी ।

5.आसान डिलीवरी: ऑनलाइन शॉपिंग से खरीदी हुई चीजों को बहुत आसानी से आपके घर तक पहुंचा दिया जाता है । जिससे आपको बाजार जाने की जरूरत नहीं होती है ।

हानियां

1.सामाजिक अनुभव में कमी : ऑनलाइन शॉपिंग से आपको बाजार का अनुभव नहीं होता है । जिससे आप सामाजिक रूप से व्यक्तियों से मिलने वाला आनंद काम हो जाता है।

2. साइज और क्वालिटी की समस्या : प्राय: यह देखा गया है ऑनलाइन शॉपिंग में गुणवत्ता और साइज की समस्याएं अक्सर आ जाती है लेकिन यह स्थानीय बाजार में नहीं आती है ।

3. हानिकारक वेबसाइट : ऑनलाइन शॉपिंग में लोगों की रुचि को देखते हुए बहुत सी नकली वेबसाइट में भी आ गई हैं जो आपको नुकसान पहुंचा सकती हैं।


इस जानकारी के अनुसार अब आप सुनिश्चित कर सकते हैं कि आपको ऑनलाइन शॉपिंग करनी चाहिए या नहीं करनी चाहिए। आपको सुरक्षित और भरोसेमंद वेबसाइटों से ही शॉपिंग करनी चाहिए और उनके नियमों और शर्तों को भी अच्छी तरीके से पढ़ लेना चाहिए ।

 आप यहाँ  पॉपुलर वेबसाइट (websites)  से ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं















20000 की सैलरी  में 10000 की SIP  कैसे करें :