20000 की सैलरी में 10000 की SIP कैसे करें :

20000 की सैलरी  में 10000 की SIP  कैसे करें :

S.I.P (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) क्या है :

 म्युचुअल फंड में निवेश दो प्रकार से किया जा सकता है एक  लमसम और दूसरा SIP के रूप में , लम सम में आप एक बार में एक अमाउंट म्युचुअल फंड में डाल देते हैं जैसी 10000, 20000, 50000, 1 लाख या इससे अधिक। SIP में आप एक छोटी राशि को प्रत्येक महीने ऑटो डेबिट के माध्यम से इन्वेस्ट कर सकते हैं । जैसी 500, 1000, 2000,5000 या इससे अधिक । इसमें निवेश के लिए आप मासिक के अलावा प्रतिदिन, सप्ताहिक, तिमाही, अर्धवार्षिक और वार्षिक विकल्पों को भी चुन सकते हैं। SIP एक फलदार वृक्ष की तरह ही होती है, जिसको आज शुरू किया जाए तो भविष्य में आपको अच्छे रिटर्न देखने को मिल सकते हैं ।

Money Park (YouTube Channel)

SIP कैसे शुरू की जाए:


SIP को आप ऑनलाइन, म्युचुअल फंड ऑफिस, या म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर कहीं से भी ले सकते हैं । इसको शुरू करने के लिए आपको आधार कार्ड , पैन कार्ड, पासबुक और एक फोटो की आवश्यकता होगी ।
 
                                                                                 आप यहाँ से ऑनलाइन  शॉपिंग कर सकते हैं | 
SIP के लाभ:

  • जिनको स्टॉक मार्केट का ज्ञान नहीं है , उनके लिए म्यूचुअल फंड मैं निवेश एक अच्छा विकल्प है।
  •   इसमें निवेश ऑटो डेबिट के माध्यम से हो जाता है, इसके लिए आपको किसी ऑफिस में जाने की आवश्यकता नहीं होती है।
  • आप इसमें निवेश छोटी अमाउंट से भी कर सकते हैं।
  • यदि आप आयकर स्लैब के दायरे में आते है, तो इसमें निवेश कर आप टैक्स रिटर्न भरते समय छूट का फायदा ले सकते हैं।
  • SIP में निवेश कंपाउंडिंग कैलकुलेशन की तरह होने की वजह से आप इसमें लंबे समय तक निवेश करने पर अधिक फायदा ले सकते हैं ।
  • आप इसमें बाजार की स्थिति को देखकर निवेश को बढ़ा भी सकते हैं ।
  • इसमें निवेश किए गए पैसों को आप म्युचुअल फंड एप के माध्यम से स्वत: निकाल भी कर सकते हैं। 
  • SIP को आप कभी भी बिना किसी सूचना के बंद कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए   mutualfundssahihai.com   पर जाएं  या
किसी  म्युचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर से संपर्क कर सकते हैं  M.: 9410512456


यदि आपकी सैलरी 20000 ही क्यों ना हो, तो भी आप अपने खर्चों को सिस्टमैटिक तरीके से खर्च कर 10000 की एस.आई.पी कर सकते है । इसको करने के लिए आपको एक क्रेडिट कार्ड की जरूरत होगी। इसके लिए आप किसी भी बैंक का कोई भी क्रेडिट कार्ड ले सकते हैं । लेकिन जिन लोगों की बैंकिंग अच्छी नहीं है, सिविल अच्छा नहीं है उनको कोई भी क्रेडिट कार्ड नहीं मिल पा रहा है। वह लोग भी इसको कर सकते हैं जिनको हम आपको आगे बताते हैं । इसमें आपको अपनी अधिकतर पेमेंटों को क्रेडिट कार्ड से ही करना होगा। क्रेडिट कार्ड से की गई पेमेंट के बिल को जमा करने के लिए आपको लगभग 50 दिन का समय मिल जाता है । अब आपको यह देखना होगा कि आपकी हर महीने लगभग कितनी पेमेंट क्रेडिट कार्ड से हो रही है । इसमें से आपको न्यूनतम राशि को चुनना होगा, जो कि कम से कम हर महीने क्रेडिट कार्ड से होती ही है । इस न्यूनतम राशि से ₹1000 कम करके आप अपनी SIP अमाउंट फिक्स कर सकते हैं । माना क्रेडिट की न्यूनतम पेमेंट राशि ₹8000 है, तो उसमें से हजार रुपया घटाकर ₹7000 आपकी SIP अमाउंट हो गई । (हजार रुपया जो घटाया गया है वह No Risk अमाउंट है ) SIPअमाउंट को आप अपने क्रेडिट कार्ड पेमेंट के आधार पर कम या ज्यादा कर सकते हैं । अब आपको जनवरी माह में ₹20000 सैलरी मिली । माना ₹7000 के खर्चों की पेमेंट आपने क्रेडिट कार्ड से करी । अब इस 7000 क्रेडिट कार्ड के बिल को जमा करने के लिए आपको 50 दिन का समय मिल गया। जनवरी की 20000 सैलरी में से ₹7000 आपके पास ऐसी अमाउंट है, जो 50 दिन तक फ्री है इन 50 दिनों तक आप इसको कहीं भी इन्वेस्ट कर सकते हैं। जनवरी में आपने 7000 की एस.आई. पी शुरू कर दी।, फरवरी में फिर आपने 7000 की पेमेंट क्रेडिट कार्ड से करी जिसका बिल आपको मार्च में जमा करना होगा । फरवरी में फिर आपकी सैलरी 20000 आ गई । इस 20000 में से आपको दो पेमेंट करनी है 7000 SIP की और 7000 क्रेडिट कार्ड का। इसी प्रकार मार्च में फिर आपने 7000 के खर्चों की पेमेंट क्रेडिट कार्ड से करी । अब इस मार्च के क्रेडिट कार्ड के बिल का भुगतान आपको अप्रैल में करना होगा । मार्च की आपकी सैलरी फिर 20000 आ गई। यहां पर फिर आपको दो पेमेंट करनी है 7000 SIP की और 7000 क्रेडिट कार्ड की । इसी प्रकार यह आगे को भी चलता रहेगा । इस प्रकार एक क्रेडिट कार्ड के प्रयोग करने से कम सैलरी में भी एक अच्छा खासा अमाउंट जमा किया जा सकता है। इस प्रक्रिया को करने के लिए आपके पास जो भी बैंक का क्रेडिट कार्ड हो उससे आप कर सकते हैं। मैं एच.डी.एफ.सी बैंक का मनी बैक प्लस क्रेडिट कार्ड का प्रयोग करता हूं । इस कार्ड की कुछ विशेषताएं निम्न प्रकार है:-

  • इस कार्ड का वार्षिक शुल्क ₹500 है।
  • यदि आप साल में 50000 या उससे अधिक इस कार्ड से खर्च कर देते हैं तो आपका वार्षिक शुल्क माफ हो जाता है ।
  • यदि आप एक क्वार्टर में 50000 या उससे अधिक खर्च करते हैं तो आपको ₹500 का एक गिफ्ट वाउचर भी दिया जाता है।
  • आपको इसमें प्रतेक 150 रुपए खर्च करने पर 2 पॉइंट दिए जाते हैं।
  • 4 प्वाइंट के ₹1 कैश होता है, 2000 प्वाइंट रिडीम करने पर ₹500 कैश बन जाता है। इससे आप अपनी आउटस्टैंडिंग भी एडजस्ट कर सकते हैं ।
HDFC MONY BACK PLUS CREDIT CARD


आपको भी यह कार्ड मिल सकता है । इसके लिए आप नीचे लिंक में जाकर चेक कर सकते हैं ।

एच.डी.एफ.सी मनी बैक प्लस क्रेडिट कार्ड

किसी अन्य बैंक के क्रेडिट कार्ड के लिए  आप  myshoppingcentre23@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं । 

जिन लोगों के पास क्रेडिट कार्ड नहीं है या उनको यह नहीं मिल पा रहा है वह S.I.P कैसे करें :

जिन लोगों के पास कोई भी क्रेडिट कार्ड नहीं है या फिर उन्हें नहीं मिल पा रहा है उनको S.I.P करने के लिए अपने महीने का राशन के लिए एक दुकान से उधार लगाना पड़ेगा । और दुकानदार को यह बताना पड़ेगा की वह इस महीने राशन के पैसे का भुगतान अगले महीने की ठीक 15 तारीख को कर देगा। यानी जनवरी में लिए गये राशन के पैसे फरवरी 15 तारीख को देने होंगे। यहां पर SIP की अमाउंट आप अपने महीने में लिए जाने वाले राशन के हिसाब से फिक्स कर सकते हैं। इस प्रकार उपरोक्त क्रेडिट कार्ड की तरह ही यहां पर भी आपकी SIP निरंतर चलती रहेगी। और कुछ समय बाद आपको एक अच्छा - खासा अमाउंट देखने को मिल सकता है।

                                                        आप यहाँ से ऑनलाइन  शॉपिंग कर सकते हैं

                     नोट : म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं, योजना से संबंधित सभी दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें।
20000 की सैलरी  में 10000 की SIP  कैसे करें :