स्वास्थ जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। जब तक स्वस्थ नहीं होगें तब तक जीवन में सभी चीज शून्य के समान है। हमारे लिए यह अति आवश्यक है, कि हम अपने स्वास्थ्य को स्वस्थ रखें। आज की भाग दौड़ भरे जीवन में हमें अपने स्वास्थ्य के लिए भी विचार करना होगा। जब से करोना ने पांव रखा तब से लोग स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सजक हो गए हैं । आज के कंपटीशन के युग में लोगों के कार्य करने की शैली भी बदल गई है। कुछ लोग ऑफिस जाते हैं तो कुछ घर से ही कार्य करते हैं । इन सब के बीच हमको कुछ रूटिंग बनाना होगा जिनको नियमित रूप से करना होगा और अपने खान-पान पर भी नियंत्रण रखना होगा मुख्य रूप से निम्नलिखित कार्य- शैली से हम स्वस्थ जीवन जी सकते हैं
![]() |
| स्वस्थ कैसे रहें |
आप यहाँ से ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं |
नियमित दिनचर्या
आज के कंपटीशन के समय में धन अर्जित करने के लिए बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ती है, जो हमारे दैनिक दिनचर्या को भी प्रभावित करता है। अलग-अलग लोगों की दिनचर्या अपने कार्य के हिसाब से अलग-अलग प्रकार की होती है। जिसमें कुछ ऑफिस जाकर कार्य करते हैं, तो कुछ घर से ही कार्य करते हैं और कुछ अपना व्यवसाय करते हैं । सबकी अपनी अलग-अलग दिनचर्या होती है। अपने इन्हीं कार्य को करते हुए हमने अपने स्वास्थ्य के लिए भी कुछ समय निकालना है । कोशिश यह करनी है कि हमारा एक रूटीन बना रहे जिसमें हम सभी आवश्यक कार्यों को नियमित रूप से कर सकें, जिसमें बाहर और घर दोनों के कार्य सम्मिलित है । नियमित रोटीन से कार्य करने पर यह शारीरिक और मानसिक दोनों के लिए लाभदायक होता है ।
नियमित व्यायाम
हमको रोज समय निकालकर नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए। इनको करने के लिए आप उन व्यायाम को चुन सकते हैं, जिनको आप आसानी से कर सकते हैं। इसके लिए आप थोड़ा दौड़ सकते हैं या चल सकते हैं । आसपास में स्विमिंग पूल है तो स्विमिंग कर सकते हैं । योग कर सकते हैं यदि आप बाहर जाने में समर्थ नहीं है, तो कुछ व्यायाम घर पर भी किया जा सकते हैं। व्यायाम कौन से करने चाहिए कौन से नहीं करने चाहिए इसके लिए आप अपने चिकित्सक से राय ले सकते हैं । हल्के-फुल्के व्यायाम और योग आप घर में रहकर भी कर सकते हैं। जो आपके वजन कम करने में भी सहायक होते हैं।
नींद पूरी लेनी चाहिए
दिन भर स्पूर्ति और ताकत बनाए रखने के लिए नींद का पूरा होना भी बहुत जरूरी है। आप यह निश्चित करें कि आप रोज अपनी नींद के पूरे घंटे पूरा कर रहे है और जो एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए आवश्यक घंटे होते हैं । यदि आपकी नींद पूरी नहीं होगी तो आप दिन भर थकावट महसूस करेंगे, आपका स्वभाव चिड़चिड़ा होगा, आपको किसी भी कार्य को करने में रुचि नहीं होगी और आप शारीरिक और मानसिक दोनों तरीके से फिट नहीं होंगे । कम नींद से पाचन भी सही नहीं रहता है जिससे वजन भी अधिक बढ़ जाता है ।
लाभदायक भोजन ले और फास्ट फूड से बचें

लाभदायक भोजन का भी बहुत महत्वपूर्ण स्थान है, जिसमें अधिक चीनी युक्त पदार्थ को ना लिया जाए, अधिक पानी पिए अपने भोजन में नमक का प्रयोग कम करें । तेल युक्त पदार्थों का सेवन कम से कम करें। फास्ट फूड से बचें अपने भोजन में अधिकतर हरी सब्जी फलो का प्रयोग करें । भोजन बाहर की अपेक्षा घर पर ही अधिक करें। आप अपनी डाइट को संतुलित बनाएं, जिसमें शरीर के लिए जो आवश्यक तत्व होते हैं वह सभी उसमें शामिल होने चाहिए ।
घर के छोटे-छोटे कार्यों को करें
घर में अनेक तरह के कार्य हो सकते हैं, जो छोटे और बड़े दोनों ही हो सकते हैं इसमें जैसे छोटे कार्यों में जैसी घर की सफाई , कपड़ों में स्त्री करना, घर के समान को व्यवस्थित रखना, भोजन बनाना, पेड़ -पौधों को पानी देना आदि कार्यों को करते रहने से शरीर में मूवमेंट होता रहता है, जिससे शरीर के हर भाग की एक्सरसाइज भी होते रहती है।